News
 

   No. 534/2023-PUB29th May 2023

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार देर सांय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नई दिल्ली में भेंट की। उन्होंने दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने जिला ऊना में स्थापित होने वाले बल्क ड्रग पार्क के लिए भाखड़ा ब्यास प्रबन्धन बोर्ड (बीबीएमबी) के सहयोग से विद्युत आपूर्ति पर चर्चा की। उन्होंने राष्ट्रीय महत्व की रेणुका और किशाऊ जल विद्युत परियोजनाओं के सांझे जल बंटवारे के समझौते के बारे तथा इनके शीघ्र कार्यान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना जल बंटवारे के संबंध में दिल्ली और हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्य हुए समझौता ज्ञापन के संबंध में भी दिल्ली सरकार से विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया भी उपस्थित थे। 
.0.

You Are Visitor No.हमारी वेबसाइट में कुल आगंतुकों 10461980

Nodal Officer: UC Kaundal, Dy. Director (Tech), +919816638550, uttamkaundal@gmail.com

Copyright ©Department of Information & Public Relations, Himachal Pradesh.
Best Viewed In Mozilla Firefox