News
 

   No. 1252/2019-PUB 3rd December 2019

मीसा के अंतर्गत गिरफ्तार व्यक्तियों को प्रतिमाह मिलेंगे 11 हजार रुपये

 
प्रदेश मंत्रिमंडल की सोमवार को आयोजित बैठक में हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि योजना, 2019 को क्रियान्वित करने की भी स्वीकृति दी गई। मंत्रिमंडल ने 25 जून, 1975 से 21 मार्च, 1977 के मध्य प्रजातंत्र की रक्षा और लोगांे के संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगांे को आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम (एमआईएसए) तथा डिफेंस आॅफ इंडिया रूल (डीआईआर) के तहत हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी है।
 
मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि ऐसे सभी पात्र व्यक्तियों को 11 हजार रुपये प्रतिमाह हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।
 
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने फरवरी, 2019 में बजट अनुमान प्रस्तुत करते हुए आपातकाल के दौरान मीसा के अंतर्गत हुई गिरफ्तारियों से प्रताड़ित व्यक्तियों को यह सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा की थी।
 
 
 

You Are Visitor No.हमारी वेबसाइट में कुल आगंतुकों 10472459

Nodal Officer: UC Kaundal, Dy. Director (Tech), +919816638550, uttamkaundal@gmail.com

Copyright ©Department of Information & Public Relations, Himachal Pradesh.
Best Viewed In Mozilla Firefox