News
 

   1121/2026 19th October 2026

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दशहरा उत्सव पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दशहरा उत्सव के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
राज्यपाल ने कहा कि दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व प्रदेशभर में हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। 
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दशहरा उत्सव पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव सभी के जीवन में प्रसन्नता, शांति एवं खुशहाली लाएगा। उन्होंने कहा कि यह पर्व न केवल नैतिक मूल्यों और परम्पराओं को मजबूत करता है बल्कि यह संदेश भी देता है कि बुराई का अन्त हमेशा निश्चित होता है।   
.0.
 

You Are Visitor No.हमारी वेबसाइट में कुल आगंतुकों 12268315

Nodal Officer: UC Kaundal, Dy. Director (Tech), +919816638550, uttamkaundal@gmail.com

Copyright ©Department of Information & Public Relations, Himachal Pradesh.
Best Viewed In Mozilla Firefox