News
 

   No. 488/2018-PUB 4th May 2018

स्व. स्वतंत्रता सेनानियों की अविवाहित कन्याओं की सम्मान राशि में वृद्धि

राज्य सरकार ने हिमाचल स्वतंत्रता सेनानी सम्मान योजना के अन्तर्गत 01 अपै्रल, 2018 से स्व. स्वतंत्रता सेनानियों की अविवाहित कन्याओं की सम्मान राशि को 5000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये की है। 
राज्य सरकार स्वतंत्रता सेनानियों, उनकी अविवाहित कन्याओं तथा विधवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए हिमाचल स्वतंत्रता सेनानी सम्मान योजना-1985 को कार्यान्वित कर रही है। राज्य सरकार स्वतंत्रता सेनानियों, उनकी विधवाओं तथा अविवाहित कन्याओं को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करवा रही है। इसके अतिरिक्त राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में उन्हें निःशुल्क यात्रा सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है तथा सरकारी नौकरियों में उनके आश्रितों को दो प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।
 
 

You Are Visitor No.हमारी वेबसाइट में कुल आगंतुकों 10790963

Nodal Officer: UC Kaundal, Dy. Director (Tech), +919816638550, uttamkaundal@gmail.com

Copyright ©Department of Information & Public Relations, Himachal Pradesh.
Best Viewed In Mozilla Firefox