Shimlaशिमला   No. 975/2026 13th September 2026

राज्यपाल ने मां ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेका

राज्यपाल ने मां ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेका

 
हिमाचल की धार्मिक परंपराओं एवं विरासत के संरक्षण पर दिया बल
 
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज कांगड़ा जिला के प्रसिद्ध मां ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।
राज्यपाल ने मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा हिमाचल प्रदेश और राष्ट्र के लोगों की समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि हिमाचल के पवित्र मंदिर और तीर्थ स्थल केवल आस्था एवं श्रद्धा के केंद्र ही नहीं हैं बल्कि प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा भी हैं। उन्होंने प्रदेश की धार्मिक परंपराओं, प्राचीन विरासत और आध्यात्मिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया।
राज्यपाल ने मंदिर में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की तथा श्रद्धालुओं और प्रदेश की जनता को अपनी शुभकामनाएं दीं।
.0.
 
 

You Are Visitor No.हमारी वेबसाइट में कुल आगंतुकों 11888003

Nodal Officer: UC Kaundal, Dy. Director (Tech), +919816638550, uttamkaundal@gmail.com

Copyright ©Department of Information & Public Relations, Himachal Pradesh.
Best Viewed In Mozilla Firefox