Shimlaशिमला   No.51/2026-PUB 9th January 2026

सुख आश्रय कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान

सुख आश्रय कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान

हिमाचल प्रदेश डेंटल काउंसिल और एचपी डेंटल ऑफिसर ऐसोसिएशन ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को सुख आश्रय कोष के लिए पांच लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तीन लाख रुपये के चेक भेंट किए। 
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के अंशदान पीड़ित मानवता के राहत एवं पुनर्वास के कार्यों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 
निदेशक दंत चिकित्सा एवं अध्यक्ष डॉ. सतीश चौधरी, पंजीयक डॉ. शैली परमार, हिमाचल दंत चिकित्सक संगठन के अध्यक्ष डॉ. कमलजीत सिंह, कोषागार डॉ. सोनक शर्मा और अन्य पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। 
.0.
 
 

You Are Visitor No.हमारी वेबसाइट में कुल आगंतुकों 9399531

Nodal Officer: UC Kaundal, Dy. Director (Tech), +919816638550, uttamkaundal@gmail.com

Copyright ©Department of Information & Public Relations, Himachal Pradesh.
Best Viewed In Mozilla Firefox