Shimlaशिमला   No. 06/2026-PUB 2nd January 2026

मुख्यमंत्री ने की हि.प्र. अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की। उन्होंने कहा कि आयोग की इस https://hpscforsc.com  वेबसाइट के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का संतुलित और समग्र विकास तभी संभव हो सकता है जब सभी समुदायों का संतुलित विकास हो। यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा संवेदनशील वर्गों के कल्याण के लिए योजनाओं और नीतियों को सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है। आयोग अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए संचालित की जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारने और इन वर्गों के प्रति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट  के माध्यम से लोगों को आयोग से संबधित महत्त्वपूर्ण जानकारियां एक क्लिक पर मिलेगी।
इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा, विजय डोगरा और आयोग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 
.0

You Are Visitor No.हमारी वेबसाइट में कुल आगंतुकों 9312958

Nodal Officer: UC Kaundal, Dy. Director (Tech), +919816638550, uttamkaundal@gmail.com

Copyright ©Department of Information & Public Relations, Himachal Pradesh.
Best Viewed In Mozilla Firefox