News
 

   1249/2026 12th November 2026

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया



राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गत दिवस विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर क्षेत्र की समृद्ध परम्परा और कलात्मक विरासत झलक दिखी। लेडी गवर्नर बिन्दु गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित रही।
उपायुक्त शिमला व लवी मेला समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।
पहली सांस्कृतिक संध्या में सूफी गायक बावर मुद्दसिर ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के महत्त्व पर प्रकाश डाला। यह मेला विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने पारम्परिक विरासत के संरक्षण और आपसी एकता, समरसता व सद्भाव के बंधन को मजबूत करने का एक सशक्त मंच है।
इस अवसर पर रामपुर नगर परिषद के अध्यक्ष कर्ण शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
.0.

You Are Visitor No.हमारी वेबसाइट में कुल आगंतुकों 12577228

Nodal Officer: UC Kaundal, Dy. Director (Tech), +919816638550, uttamkaundal@gmail.com

Copyright ©Department of Information & Public Relations, Himachal Pradesh.
Best Viewed In Mozilla Firefox