News
 

   No. 226/2021 PUB 4th March 2021

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

 
हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष संजीव शर्मा और महासचिव कमल कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुबंध कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने के लिए अनुबंध अवधि को तीन वर्ष से कम कर दो वर्ष करने का आग्रह किया।
 
हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने भी राज्य अध्यक्ष अरूण कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से भेंट कर उनसे अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने की अवधि को तीन वर्ष के बजाय दो वर्ष करने का आग्रह किया ताकि कर्मचारियों को लाभान्वित किया जा सके।
 
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।
 
.0.

You Are Visitor No.हमारी वेबसाइट में कुल आगंतुकों 10418636

Nodal Officer: UC Kaundal, Dy. Director (Tech), +919816638550, uttamkaundal@gmail.com

Copyright ©Department of Information & Public Relations, Himachal Pradesh.
Best Viewed In Mozilla Firefox