News
 

   Kangra15th January 2021

पंचायतों के पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

 
 
संख्याः 01/2021-26
पंचायतों के पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना
धर्मशाला 15 जनवरी: उपायुक्त, राकेश प्रजापति एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2021 के दृष्टिगत जिला कांगड़ा की 814 पंचायतों में 17, 19 और 21 जनवरी, 2021 को तीन चरणों में होने वाले चुनावों के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 17 जनवरी को 276 ग्राम पंचायतों में होने वाले चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। 
                    -0-
 

You Are Visitor No.हमारी वेबसाइट में कुल आगंतुकों 10420734

Nodal Officer: UC Kaundal, Dy. Director (Tech), +919816638550, uttamkaundal@gmail.com

Copyright ©Department of Information & Public Relations, Himachal Pradesh.
Best Viewed In Mozilla Firefox