News
 

   Chamba17th December 2020

चम्बा में विजय दिवस के उपलक्ष्य पर पूर्व सैनिकों ने शिमला से लाइव कार्यक्रम का किया अवलोकन

चम्बा  में विजय दिवस के उपलक्ष्य पर  पूर्व सैनिकों ने शिमला  से  लाइव कार्यक्रम  का किया अवलोकन...
 
चम्बा  16 दिसम्बर....  विजय दिवस के 50 वीं  वर्षगांठ के  उपलक्ष्य में बचत भवन चम्बा में  आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम मे जिला के पूर्व सैनिकों व वीर नारियों ने कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार सीमित संख्या में  भाग लिया |
 प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर,  सैनिक कल्याण मंत्री श्री महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा सैन्य  विरासत संग्रहालय शिमला से वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से संबोधित किया गया  | 
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के पूर्व सैनिकों वह उनके परिवारजनो  कल्याण के लिए चलाई जा रही अनेकों कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जिक्र किया गया  |
 
 बचत भवन में भी वर्चुअल कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व 1971 के युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई | 
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक सैनिक कल्याण एवं सहायक आयुक्त चंबा रामप्रसाद जी मौजूद रहे |
 कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सैनिकों, वीर नारियों का स्वागत करते हुए संयुक्त निदेशक सैनिक कल्याण ने बताया कि 1971 के युद्ध में जिला चंबा के 9 वीर सैनिकों ने शहादत पाई थी, और देश का गौरव बढ़ाया | 
कृतज्ञ राष्ट्र देश के उन महान सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को याद कर उन्हें नमन कर रहा है 
 
 भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश को आजादी दिलाई थी और पाकिस्तान के 91 हजार से अधिक सैनिकों को घुटने टेकने पर मजबूर किया था |
 
 इस कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारी,  सैनिक कल्याण विभाग  कार्यालय के प्रतिनिधि भी 

You Are Visitor No.हमारी वेबसाइट में कुल आगंतुकों 10423580

Nodal Officer: UC Kaundal, Dy. Director (Tech), +919816638550, uttamkaundal@gmail.com

Copyright ©Department of Information & Public Relations, Himachal Pradesh.
Best Viewed In Mozilla Firefox