News
 

   Hamirpur4th June 2020

दुलेहड़ा, बजूरी, मसियाणां, कुसवाड़, बाड़ी फरनोहल, बकारटी, रोपा, नाल्टी, खगल, टिक्कर, डुढाणां , ब्राहलडी तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों में भी 9 जून को नहीं होगी लाईट

हमीरपुर 4 जून । सहायक अधिशाषी अभियंता विद्युुत उपमंडल नम्बर-1 हमीरपुर  सुनील भाटिया ने  सूचित किया है कि  11 केवी रंगस फीडर के  आवश्यक  रख-रखाव  कार्य के चलते   सासन, झनियारी, विकासनगर, जसकोट, मटाहणीं, दड़ूही, घराट, रियालड़ी तथा  इसके आस-पास के क्षेत्रों में आगामी 6 जून  को सुबह 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
         इसके अतिरिक्त आगामी 9 जून को 11केवी नाल्टी फीडर के आवश्यक रख-रखाव कार्य के कारण दुलेहड़ा, बजूरी, मसियाणां, कुसवाड़, बाड़ी फरनोहल, बकारटी, रोपा, नाल्टी, खगल, टिक्कर, डुढाणां, ब्राहलडी तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों में भी 9 जून को विद्युत आपूर्ति प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक बंद रहेगी।
        उन्होनें बताया कि उपरोक्त दोनों फीडरों का आवश्यक रख-रखाव सम्बंधी कार्य मौसम की अनुकूलता पर निर्भर करेगा।  उन्होंने  उपरोक्त तिथियों को सम्बंधित  क्षेत्रों  के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। 

 
 

You Are Visitor No.हमारी वेबसाइट में कुल आगंतुकों 10413101

Nodal Officer: UC Kaundal, Dy. Director (Tech), +919816638550, uttamkaundal@gmail.com

Copyright ©Department of Information & Public Relations, Himachal Pradesh.
Best Viewed In Mozilla Firefox