News
 

   Una2nd June 2020

रेल सेवा बहाल करने के लिए कहा शुक्रिया

 
रेल सेवा बहाल करने के लिए कहा शुक्रिया
ऊना (2 जून)- जनशताब्दी रेल सेवा की बहाली के लिए यात्रियों ने सरकार का धन्यवाद किया है। दिल्ली से ऊना आई जनशताब्दी ट्रेन में पहुंचे यात्रियों ने सरकार का आभार जताया और घर वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त की।
कांगड़ा जिला के प्रागपुर निवासी सतविंदर सिंह ने कहा कि तीन माह बाद अपने घर वापस पहुंच कर अच्छा लग रहा है। ऊना रेलवे स्टेशन पर अच्छी सुविधाएं मिल रही है और सब कुछ व्यवस्थित है। जिला प्रशासन ऊना का हार्दिक धन्यवाद।
ऊना निवासी काजल अंबाला में पढ़ाई करती हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन में तीन महीने तक घर वापस नहीं आ सके। अब जनशताब्दी शुरू होने के बाद वापस घर पहुंच कर अच्छा लग रहा है। 
संसारपुर टैरेस निवासी शिवानी ने कहा कि कोरोना संकट के बीच अब घर आने का मौका मिल रहा है। दिल्ली में वैसे ही बहुत परेशानी है तथा समस्याएं भी बढ़ रही थी, इसीलिए वापस घर आने का फैसला किया है। 
-0-

 

You Are Visitor No.हमारी वेबसाइट में कुल आगंतुकों 10443035

Nodal Officer: UC Kaundal, Dy. Director (Tech), +919816638550, uttamkaundal@gmail.com

Copyright ©Department of Information & Public Relations, Himachal Pradesh.
Best Viewed In Mozilla Firefox