News
 

   Hamirpur29th May 2020

कोरोना बुलेटिन- 1

हमीरपुर, 29 मई। उपायुक्त श्री हरिकेश मीणा ने कहा कि जिला में आज प्रातः कोरोना वायरस से संक्रमित पांच व्यक्तियों की पुष्टि हुई है। यह सभी संस्थागत संगरोध में रखे गए थे।

इनमें से नादौन क्षेत्र के गगाल की 32 वर्षीय महिला मुंबई से अपने पति व बेटी के साथ लौटी है और नादौन में ही एक निजी होटल में संस्थागत संगरोध में रखी गई थी। प्रारम्भिक तौर पर पता चला है कि मुंबई से ट्राई सीटी चंडीगढ़ तक यह महिला हवाई यात्रा कर पहुंची है और इससे आगे टैक्सी में यहां तक आई है।

दूसरा बकारटी क्षेत्र का 34 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली से लौटा है और बकारटी स्कूल में ही संस्थागत संगरोध में रखा गया था।

महल क्षेत्र का 31 वर्षीय व्यक्ति एवं उसकी 28 वर्षीय पत्नी अहमदाबाद से लौटे हैं और डिग्री कॉलेज नादौन में संस्थागत संगरोध में रखे गए थे।

पांचवां टौणी देवी क्षेत्र के टिक्करी का 57 वर्षीय व्यक्ति राजस्थान के कोटा क्षेत्र से लौटा है और ललियार स्कूल में संस्थागत संगरोध में रखा गया था। यह चालक है और अपने वाहन से वापस लौटा है।

इनके प्राथमिक एवं द्वितयिक सम्पर्कों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। इसके लिए सर्विलांस टीम अपना कार्य कर रही है।

000

You Are Visitor No.हमारी वेबसाइट में कुल आगंतुकों 10405820

Nodal Officer: UC Kaundal, Dy. Director (Tech), +919816638550, uttamkaundal@gmail.com

Copyright ©Department of Information & Public Relations, Himachal Pradesh.
Best Viewed In Mozilla Firefox