News
 

   Hamirpur13th February 2020

विशेष प्रचार अभियान का दूसरा चरण 9 फरवरी को नादौन विकास खंड की ग्राम पंचायत मनसाई में हुआ सम्पन्न

विशेष प्रचार अभियान  के अंतर्गत जिला  की 221 पंचायतों में  फोक मीडिया ने  कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की  बताई सरकार की गत दो वर्ष की विकासात्मक उपलब्धियां
कार्यक्रम के दौरान लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं की  दी जानकारी, नशे से दूर रहने के लिए किया गया प्रेरित
हमीरपुर: 13 फरवरी।  जिला हमीरपुर में 8 जनवरी से  30 जनवरी, 2020 तक चले विशेष प्रचार अभियान  के प्रथम चरण में फोक मीडिया के माध्यम से  जिला हमीरपुर की 229 में से 221 ग्राम पचायतों में कार्यक्रम प्रस्तुत कर गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटको के माध्यम से जहां  आम जन मानस  का  मनोरंजन किया गया, वहीं उन्हें प्रदेश सरकार की गत दो वर्ष की विकासात्मक उपलब्धियों  तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर जागरूक किया गया तथा लोगों से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का भी आह्वान किया गया।
     विशेष प्रचार अभियान  का दूसरा चरण 6 फरवरी से 9 फरवरी, 2020 तक चलाया गया जिसमें  स्वास्तिक आर्ट एंड कल्चर दभीड़ी के कलाकारों ने  नादौन विकास खंड के अंतर्गत  ग्राम पंचायत फाहल, गोईश, उट्टप, गलोड़ खास,  हड़ेटा तथा मनसाई में गीत- संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकार की गत दो वर्षों की विकासात्मक उपलब्धियों की लोगों को जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। कलाकारों ने लोगों को आयुष्मान भारत योजना तथा हिम केयर योजना की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। लोगों को बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना में न कवर होने वाले परिवारों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हिमकेयर योजना आरंभ की गई जिसमें आयुष्मान  भारत योजना की तर्ज पर प्रति परिवार 5 लाख रूपए के  नि:शुल्क इलाज का प्रावधान किया गया है। योजना के तहत एक वर्ष के भीतर 43 हजार से भी अधिक रोगियों के उपचार पर करोड़ों रूपए व्यय किए गए हैं।
        कलाकारों ने लोगों को नशा निवारण पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव बताए गए तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को यह भी बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने तथा उन्हें आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए गुडिय़ा हेल्पलाईन 1515 आरंभ की गई है। यह हेल्पलाईन नम्बर चौबीस घंटे क्रियाशील रहता है तथा सहायता मांगने पर पुलिस जरूरतमंद महिला तक स्वयं पहुंच जाती है।  इसके अतिरिक्त महिलाओं को संकट की घड़ी  में सुरक्षा प्रदान  करने की दृष्टि से शक्ति  बटन  ऐप भी आरंभ की गई है। इस ऐप के माध्यम से संकट की घड़ी में ऐप का लाल बटन  दबाकर पुलिस की सहायता प्राप्त की जा सकती है।   इस ऐप की यह भी विशेषता है कि यह इंटरनेट कनेक्टिविटी के बिना भी चलती है। प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने  तथा वन माफिया, खनन माफिया और ड्रग माफिया से सख्ती से निपटने के लिए होशियार सिंह हेल्पलाईन 1090 आरंभ की गई है जिस पर वन, खनन व नशे जैसी अवैध गतिविधियों के सम्बंध में सूचना दी जा सकती है।  इस दौरान लोगों को प्रदेश सरकार की गत दो वर्ष की विकासात्मक उपलब्धियों से सम्बंधित प्रचार सामग्री भी वितरित की गई।  
          पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने फोक मीडिया के माध्यम से चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की । उन्होंने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं व उपलब्धियांं गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक  पहुंच रही हैं  तथा  जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्ति लाभान्वित हो रहे हैं।

 

     

You Are Visitor No.हमारी वेबसाइट में कुल आगंतुकों 10444962

Nodal Officer: UC Kaundal, Dy. Director (Tech), +919816638550, uttamkaundal@gmail.com

Copyright ©Department of Information & Public Relations, Himachal Pradesh.
Best Viewed In Mozilla Firefox