News
 

   21Chamba21th October 2019

01 नवम्बर, 2019 को राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस के अवसर पर एक से उन्नीस वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 69 हजार बच्चों को एलबेंडाजोल टैबलेट दी जायेगी

01 नवम्बर, 2019 को राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस के अवसर पर एक से उन्नीस वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 69 हजार बच्चों को एलबेंडाजोल टैबलेट दी जायेगी

 चंबा, 21 अक्तूबर:  जिला चम्बा में 01 नवम्बर, 2019 को राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस के अवसर पर एक से उन्नीस वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 69 हजार बच्चों को एलबेंडाजोल टैबलेट दी जायेगी। यह जानकारी उपायुक्त चम्बा श्री विवेक भाटिया ने आज यहां आयोजित विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान दी। जिला में इस दिन एक से पांच वर्ष आयु के 44566 बच्चों को विटामिन ए भी पिलाई जायेगी। इसका मोप अप राउंड 7 नवम्बर को होगा। उन्होंने स्वास्थ्य व अन्य सम्बन्धित विभागों को कृमि निवारण दिवस (नैशनल डी-वर्मिंग डे) को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिये जरूरी दिशा निर्देश भी दिये। 

राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और जीवन की गुणवत्ता तक पहुंच, पोषण सम्बन्धी स्थिति एवं बच्चों के समग्र स्पावस्थ्य में सुधार के लिये बच्चों को परजीवी आत्र कृमि संक्रमण से मुक्त करने के लिये दवा उपलब्ध करवाना है। जिला में यह कार्यक्रम स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों और अन्य संस्थाओं के माध्यम से चलाया जायेगा।
श्री विवेक भाटिया ने कहा कि जिला में अनीमिया से निपटने के लिये स्वास्थ्य व आईसीडीएस के माध्यम से भी व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इके तहत अनीमिया से ग्रसित बालिकाओं के स्वास्थ्य सुधार मे लिये प्रयास किये जा रहे हैं। उपायुक्त ने चौगान के समीप अवैध रूप से रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि खुले में कूड़ा फैंकने वालों पर जुर्माना लगाना आरंभ किया जायेगा। चौगान वार्ड को शीघ्र ही पब्लिक डस्टबिन फ्री बना दिया जायेगा। 
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कचरे ने निष्पादन के लिये जिला प्रशासन द्वारा न्वोमेश उपाय किये जा रहे हैं। इसमें प्रथम चरण में लोेहे की जाली से कृति बनाई जायेगी। इसमें प्लास्टिक की बोतलों में प्लास्टिक का कूड़ा कर्कट भरकर आकर्षक कृति बनाई जायेगी। जिसमें डिजायन में के माध्यम से स्वच्छ चम्बा का संदेश भी अंकित होगा। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक के कचरे के सही निष्पादन के प्रति प्रेरित करना है। 
उपायुक्त ने नगर परिषद् को डोर-टू-डोर, गारवेज कुलैक्शन को दक्षता से लागू करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर शिक्षा में गुणवत्ता लोने, पार्किंग बनाने सहित कई विकासात्मक विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त श्री मुकेश रेपस्वाल, एसडीएम श्री शिवम प्रताप सिंह, सहायक उपायुक्त श्री राम प्रसाद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 
               000

You Are Visitor No.हमारी वेबसाइट में कुल आगंतुकों 10444473

Nodal Officer: UC Kaundal, Dy. Director (Tech), +919816638550, uttamkaundal@gmail.com

Copyright ©Department of Information & Public Relations, Himachal Pradesh.
Best Viewed In Mozilla Firefox