News
 

   Hamirpur17th April 2021

डॉ. कमल किशोर शर्मा ने संभाला टौणी देवी के बीएमओ का कार्यभार

हमीरपुर 17 अप्रैल। डॉ. कमल किशोर शर्मा ने टौणी देवी में खंड चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह मंडी जिला के बलद्वाड़ा में खंड चिकित्सा अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे।
  स्वास्थ्य विभाग में कई वर्षों से सराहनीय सेवाएं दे रहे डॉ. कमल किशोर शर्मा हमीरपुर में विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।  जिला सिरमौर और उसके बाद घुमारवीं में भी उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी के पद पर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। टौणी देवी में खंड चिकित्सा अधिकारी का कार्यभार संभालने के बाद डॉ. कमल किशोर शर्मा ने बताया कि वह इस क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।
  इस अवसर पर डॉ. सुशील शर्मा, डॉ. अरविंद कौंडल, स्वास्थ्य शिक्षक सुनील कुमार, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अंजलि और टौणी देवी अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने डॉ. कमल किशोर शर्मा का स्वागत किया और खंड चिकित्सा अधिकारी का कार्यभार संभालने पर उन्हें बधाई दी।
-0-

You Are Visitor No.हमारी वेबसाइट में कुल आगंतुकों 10232128

Nodal Officer: UC Kaundal, Dy. Director (Tech), +919816638550, uttamkaundal@gmail.com

Copyright ©Department of Information & Public Relations, Himachal Pradesh.
Best Viewed In Mozilla Firefox