Shimlaशिमला   No.278/2017-PUB 29th March 2017

बाली ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये का चैक भेंट किया

मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह को परिवहन तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री जी.एस. बाली ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री को उन्होंने यह चैक विधानसभा स्थित उनके चैम्बर में भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री जी.एस. बाली की इस पुनीत कार्य के लिए सराहना की तथा कहा कि इससे गरीब व जरूरतमंद लोगों को सहायता मिलेगी। उन्होंने हि.प्र. राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम का भी आभार व्यक्त किया।
प्रधान सचिव खाद्य, नागरिक एवं आपूर्ति श्री तरूण कपूर, खाद्य, नागरिक एवं आपूर्ति निगम की प्रबन्ध निदेशक सुधा देवी भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

You Are Visitor No.हमारी वेबसाइट में कुल आगंतुकों 10450511

Nodal Officer: UC Kaundal, Dy. Director (Tech), +919816638550, uttamkaundal@gmail.com

Copyright ©Department of Information & Public Relations, Himachal Pradesh.
Best Viewed In Mozilla Firefox