Shimlaशिमला   No. 1333/2025 4th December 2025

राजभवन में नागालैंड और असम के स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में नागालैंड और असम के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में रहने वाले असम और नागालैंड के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत की वास्तविक ताकत इसकी एकता और विविधता में निहित है। विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों, परंपराओं और रीति-रिवाजों से एक-दूसरे के प्रति समझ और लगाव बढ़ता है। इसी तरह, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के दृष्टिकोण से देश की एकता व अखंडता और सुदृढ़ होगी। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित थीं।
राज्यपाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल आपसी संबंधों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि देश की जीवंत सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखने का अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ये प्रयास सांस्कृतिक सद्भाव, पारस्परिक समझ और राज्यों के बीच विश्वसनीयता को बढ़ावा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 
उन्होंने कहा कि यह अवसर हमारे महान राष्ट्र की एकता का प्रतीक है, जहां विविधता हमारी शक्ति है और संस्कृति हमारी पहचान हैै।
राज्यपाल ने असम और नागालैंड के लोगों को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा भी उपस्थित थे।
.0.

You Are Visitor No.हमारी वेबसाइट में कुल आगंतुकों 9007900

Nodal Officer: UC Kaundal, Dy. Director (Tech), +919816638550, uttamkaundal@gmail.com

Copyright ©Department of Information & Public Relations, Himachal Pradesh.
Best Viewed In Mozilla Firefox